Aamir Khan Biography : Education | Career | Marriage | Awards | Qualification
Aamir Khan Biography, Aamir Khan Education Qualification, Aamir Khan Career, Marriage, Aamir Khan Awards
Bollywood में मिस्टर परफेक्शनिस्ट और चोको ब्वॉय के नाम से जाने जाने वाले सुपरस्टार अभिनेता आमिर खान का पूरा नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान है | आमिर खान का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई के होली फैमिली अस्पताल में जन्म हुआ | इनके पिता का नाम ताहिर हुसैन था जो कि एक फिल्म निर्माता थे ऐसा कहा जाता है, कि आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन में उनके जन्म से पहले ही उनका नाम आमिर खान सोच लिया था | आमिर का अर्थ होता है : हमेशा अगवाई करने वाला या झंडा लेकर चलने वाला | आमिर खान के चाचा का नाम नासिर हुसैन था और वह भी फिल्मी जगत से जुड़े हुए थे और निर्देशक भी थे आमिर हुसैन मौलाना अबुल कलाम आजाद के वंशज हैं और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन के परिवार से भी संबंध रखते हैं आमिर खान बचपन में बहुत ही संकोची और शर्मीले स्वभाव के रहे आसपास में आमिर खान बहुत ज्यादा घुलते मिलते नहीं थे लेकिन परिवार में भाई फैजल खान और बहन निखत के साथ खूब शरारतें किया करते थे |
Aamir Khan Education Qualification :
आमिर खान को बचपन में जिस स्कूल में पढ़ने के लिए भेजा गया वह एक गर्ल्स स्कूल था लेकिन वहां पांचवी तक लड़के भी पढ़ सकते थे आमिर खान ने सिर्फ 12वीं तक की पढ़ाई की है |
Marriage :
आमिर खान ने सन 1986 में रीना के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी रीना आमिर खान के घर के पास वाली की बिल्डिंग में रहती थी| एक दिलचस्प बात यह है कि आमिर की छोटी बहन फरहद की शादी आमिर खान की पत्नी रीना के भाई राजीव दत्ता से हुई है | आमिर खान और रीना की जोड़ी शुरुआत में खूब अच्छी चली लेकिन शादी के 17 साल बाद आमिर और रीना ने तलाक ले लिया | आमिर और रीना को उनके दोस्तों ने इसके बारे में दोबारा सोचने और तलाक ना लेने के लिए कहा, लेकिन आखिरकार यह शादी टूट ही गई | आमिर और रीना के एक बेटा जुनैद और एक बेटी इरा है | रीना के साथ तलाक होने के बाद आमिर खान और किरण राव की मुलाकात लगान फिल्म के सेट पर हुई और दोनों के बीच जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने दिसंबर 2005 में निकाह कर लिया | दिलचस्प बात यह है कि जब लगान फिल्म के निर्देशक Ashutosh Gowariker लगान फिल्म का ऑफर लेकर आमिर खान के पास गए थे तो उन्होंने पहले ही से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में वह फिल्म करने को राजी हो गए और उसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात किरण से हुई और बाद में दोनों ने शादी भी कर ली |
Career :
आमिर खान ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप फिल्म Yaadon Ki Baaraat में सन 1973 में की थी और मुख्य कलाकार के रूप में आमिर खान की पहली फिल्म Holi थी जो सन 1984 में आई थी लेकिन बड़े पर्दे पर आमिर खान को सफलता 1988 में आई फिल्म कयामत से कयामत तक में मिली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही और इसने आमिर खान के करियर को एक उभरते हुए अभिनेता के रूप में आगे बढ़ाया उसके बाद आमिर खान ने कई सारी हिट फिल्में दी जिसमें :- दिल, जो जीता वही सिकंदर, हम हैं राही प्यार के , दिल है कि मानता नहीं, रंगीला जैसी फिल्में रही |
भारतीय सिनेमा में दशकों तक धाक जमाने वाले आमिर खान के प्रशंसक भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में है, उनकी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म दंगल सबसे ज्यादा बार चीन में देखी गई और चीन के सुपरस्टार जैकी चैन भी आमिर खान के बहुत बड़े प्रशंसक हैं | आमिर खान अपनी फिल्म का प्रचार बहुत ही अलग तरीके से करते हैं फिल्म 3 इडियट के प्रचार के दौरान आमिर खान ने कई शहरों में भेष बदलकर फिल्म का प्रचार किया लेकिन आमिर खान के नाम एक रिकॉर्डिंग भी है कि वे आज तक कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए नहीं गए इसके लिए कपिल शर्मा कई बार अपने जो पर कह भी चुके हैं कि उन्होंने कई बार आमिर खान को अपने शो में इनवाइट किया लेकिन हर बार वह मना कर देते हैं |
बॉलीवुड में कई दशकों तक एक साथ काम करने के बावजूद अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने 2018 तक एक साथ फिल्म में काम नहीं किया, लेकिन 2018 में आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में आमिर खान और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक साथ एक पर्दे पर नजर आए और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया | अमिताभ बच्चन और आमिर खान के साथ एक किस्सा और जुड़ा है कि फिल्म तारे जमीन पर में एक उदाहरण के तौर पर अभिषेक बच्चन का नाम लेने के लिए आमिर खान ने अमिताभ बच्चन से पर्सनली परमिशन मांगी थी, आमिर खान अपनी फिल्म में बहुत जुनून के साथ मेहनत करते हैं | फिल्म बाजी में एक गाने की शूटिंग के लिए उन्होंने अपने शरीर के सारे बाल निकलवा दिए थे | आमिर खान के पसंदीदा अभिनेता गोविंदा दिलीप कुमार शम्मी कपूर अमिताभ बच्चन नसरुद्दीन शाह है | आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने गोविंदा की फिल्म सैंडविच को अनगिनत बार देखा है |
आर्थिक कारणों की वजह से आमिर खान के माता पिता यह नहीं चाहते थे कि वह अभिनेता बने लेकिन आमिर खान ने अपनी पढ़ाई जल्दी छोड़ कर फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया |
Aamir Khan Movies List :
Poster | Movie | Year |
Laal Singh Chaddha | 2020 | |
Thugs of Hindostan | 2018 | |
Secret Superstar | 2017 | |
Dangal | 2016 | |
Dil Dhadakne Do | 2015 | |
PK | 2014 | |
Dhoom 3 | 2013 | |
Bombay Talkies | 2013 | |
Talaash: The Answer Lies Within | 2012 | |
Delhi Belly | 2011 | |
Dhobi Ghat | 2011 | |
3 Idiots | 2009 | |
Luck by Chance | 2009 | |
Ghajini | 2008 | |
Taare Zameen Par | 2007 | |
Fanaa | 2006 | |
Rang De Basanti | 2006 | |
Mangal Pandey: The Rising | 2005 | |
Madness in the Desert | 2004 | |
Dil Chahta Hai | 2001 | |
Lagaan | 2001 | |
Mela | 2000 | |
Mann | 1999 | |
Sarfarosh | 1999 | |
Earth | 1998 | |
Ghulam | 1998 | |
Ishq | 1997 | |
Raja Hindustani | 1996 | |
Akele Hum Akele Tum | 1995 | |
Rangeela | 1995 | |
Aatank Hi Aatank | 1995 | |
Baazi | 1995 | |
Andaz Apna Apna | 1994 | |
Hum Hain Rahi Pyar Ke | 1993 | |
Damini | 1993 | |
Pehla Nasha | 1993 | |
Parampara | 1993 | |
Daulat Ki Jung | 1992 | |
Isi Ka Naam Zindagi | 1992 | |
Jo Jeeta Wohi Sikandar | 1992 | |
Afsana Pyaar Ka | 1991 | |
Dil Hai Ke Manta Nahin | 1991 | |
Jawani Zindabad | 1990 | |
Deewana Mujh Sa Nahin | 1990 | |
Dil | 1990 | |
Tum Mere Ho | 1990 | |
Awwal Number | 1990 | |
Love Love Love | 1989 | |
Raakh | 1989 | |
Qayamat Se Qayamat Tak | 1988 | |
Manzil Manzil | 1984 | |
Text | Holi | 1984 |
Madhosh | 1974 | |
Yaadon Ki Baaraat | 1973 |
Controversy
- आमिर खान का जीवन विवादों से खूब घिरा आ रहा है आमिर खान के ही भाई फैजल ने उनके ऊपर आरोप लगाते हुए कहा था कि आमिर उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते और उन्हें दवाइयां लेने के लिए मजबूर करते हैं |
- एक बार आमिर खान ने अपने ब्लॉग में लिख दिया था कि उनके पैर शाहरुख चाट रहा है और बाद में उन्होंने लिखा कि शाहरुख उनके कुत्ते का नाम है लेकिन बाद में आमिर खान ने शाहरुख खान और उनके परिवार से उनके घर जाकर माफी भी मांगी थी |
- 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आमिर खान के एक बयान मैं उन्होंने कहा कि भारत में असहिष्णुता बढ़ रही है और उनकी पत्नी कहती हैं कि उन्हें भारत में अब डर लगता है इसके लिए आमिर खान की खूब आलोचना भी हुई |
- 2014 में आई फिल्म पीके मैं हिंदू देवी देवताओं का अपमान उड़ाने को लेकर आमिर खान की खूब आलोचना हुई |
Awards
वैसे तो आमिर खान को बहुत सारी फिल्मों के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिले हैं, लेकिन सन 2003 में उन्हें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के द्वारा पद्मश्री पुरस्कार भी दिया गया और उसके बाद सन 2010 में राष्ट्रपति श्री प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के द्वारा आमिर खान को पद्मभूषण भी पुरस्कार दिया गया |
- Padam Shree : 2003
- Padam Bhushan : 2010
- Film Fare Award For Best Film : Dangal [2017] , Taare Zameen Par [2008], Lagaan [2002]
- Film Fare Award For Best Actor : Dangal [2017], Lagaan [2002], Raja Hindustani [1997]
- IIFA Award For Best Actor : Lagaan [2002]
- Film Fare Award For Best Male Debut : Qayamat Se Qayamat Tak [1989]
- National Film Award – Special Jury Award : Qayamat Se Qayamat Tak [1989], Raakh [1989]
- National Film Award – Best Popular Film Providing Wholesome Entertainment – Lagaan [2003]
- Screen Award for Best Actor – Dangal [2017], Lagaan [2002]
- Filmfare Critics Award for Best Actor – Rang De Basanti [2007]
- Zee Cine Award for Best Actor : Male – Lagaan [2002], Sarfarosh [2000]
- Screen Award for Best Supporting Actor – Taare Zameen Par [2008]
- Zee Cine Award for Best Film – Dangal [2017], Lagaan [2002]
- Best Film On Family Welfare – Taare Zameen Par [2008]