Hrithik Roshan Biography : Education | Career | Marriage | Awards | Qualification
Bollywood में अपने बेहतरीन डांस के लिए फेमस अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई महाराष्ट्र में एक पंजाबी परिवार में हुआ था | इनके पिता का नाम राकेश रोशन है और इनकी माता का नाम पिंकी रोशन है | रितिक रोशन के पिता राकेश रोशन एक फिल्म निर्देशक है, और रितिक रोशन ने उनके पिता द्वारा निर्देशित कई फिल्मों में कार्य किया है | राकेश रोशन बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक रोशन लाल नागरथ के बेटे हैं | रितिक रोशन की मां पिंकी रोशन फिल्म निर्माता और निर्देशक ओमप्रकाश की बेटी है | रितिक रोशन का पूरा नाम रितिक राकेश नागरिक है, और रितिक रोशन को डुग्गू , ग्रीक गॉड जैसे उन नामों से भी बुलाया जाता है | ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे Handsome अभिनेताओं में से एक हैं | रितिक रोशन के चाचा का नाम राजेश रोशन है, जो कि एक संगीत निर्देशक है रितिक रोशन का कोई भाई नहीं है | उनकी एक बड़ी बहन है जिनका नाम सुनैना रोशन है |
Education Qualification :
रितिक रोशन ने अपनी शुरू भारती स्कूल की पढ़ाई मुंबई स्कॉटिश स्कूल मुंबई से ही पूरी की कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने मुंबई के लिए सिडेनहैम कॉलेज से की जहां से उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की |
Career :
Hrithik Roshan में सिर्फ 6 वर्ष की आयु में ही बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की | उन्होंने सबसे पहले फिल्म आशा में बाल कलाकार का रोल किया जिसमें उन्होंने डांस परफॉर्मेंस भी दी इसके साथ ही रितिक रोशन ने आपके दीवाने और भगवान दादा जैसी फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाई |
रितिक रोशन ने मुख्य कलाकार की भूमिका में सन 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया | जिसमें उन्होंने अमीषा पटेल के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए खूब मेहनत और तैयारी कैसी थी उन्होंने अभिनय के साथ-साथ डांस तलवारबाजी और घुड़सवारी भी सीखी थी |
Hrithik Roshan की पहली फिल्म Super Hit रही थी, और यह वर्ष 2000 में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई और इस फिल्म के लिए रितिक रोशन को फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला | इस फिल्म की खास बात यह थी कि इसमें ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल दोनों ने ही डेब्यू किया था यानी कि दोनों ही बिल्कुल नए कलाकार थे |
रितिक रोशन की दूसरी फिल्म फिजा थी, जिसमें उन्होंने एक लड़के अमन की भूमिका निभाई जो कि 1992 93 के मुंबई बम धमाकों के बाद आतंकवादी बन गया था | इस फिल्म को भी फिल्म फेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया लेकिन वह इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर अवार्ड नहीं जीत सके |
इसके बाद रितिक रोशन अलग-अलग तरह की फिल्में करते रहे | जिसमें उन्होंने विधु विनोद चोपड़ा की एक्शन ड्रामा फिल्म मिशन कश्मीर में संजय दत्त और प्रीति जिंटा के साथ स्क्रीन शेयर की और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट भी रही थी |
ऋतिक रोशन न्यू फिल्म कभी खुशी कभी गम में अमिताभ बच्चन जया बच्चन शाहरुख खान काजोल और करीना कपूर के साथ काम किया इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए | यह फिल्म भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब पसंद की गई इसके बाद रितिक रोशन ने एक रोमांटिक फिल्म आप मुझे अच्छे लगने में भी काम किया | जिसमें उन्होंने अपनी पहली फिल्म की हीरोइन अमीषा पटेल के साथ दोबारा काम किया |
रितिक रोशन ने अपने ही पिता राकेश रोशन के सुपर हीरो प्रोडक्शन की फिल्म कृष में प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया यह फिल्म उन्हीं की पुरानी फिल्म कोई मिल गया का अगला सीक्वल था | इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल किया इस फिल्म को करने के लिए ऋतिक रोशन ने काफी मेहनत की उन्होंने केबल वर्क सीखने के लिए चीन की यात्रा भी की | इस फिल्म की शूटिंग के समय रितिक रोशन को कई बार गंभीर चोटें भी आई लेकिन यह फिल्म सुपर डुपर हिट हुई और इस फिल्म में भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में खूब कमाई की इस फिल्म के लिए उन्हें 2007 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार भी दिया गया |
Marriage :
रितिक रोशन इस समय तो एक तलाकशुदा व्यक्ति हैं लेकिन एक समय उनका अफेयर करीना कपूर जो कि बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं , के साथ था इसके अलावा अभिनेत्री बारबरा मोरी के साथ भी जुड़ा और बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच भी काफी दिनों तक चलता रहा |
रितिक रोशन ने 20 दिसंबर 2000 को सुजैन खान के साथ शादी की थी जिससे उनके दो लड़के हरेन रोशन और हृदय रोशन है लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से रितिक रोशन और सुजैन खान का 2014 में तलाक हो गया |
Award :
रितिक रोशन को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए बहुत सारे अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है | Hrithik Roshan को पहला अवार्ड सन 2001 में उनकी फिल्म कहो ना प्यार है के लिए सर्वश्रेष्ठ मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया | उसके बाद 2004 में उनको उनकी फिल्म कोई मिल गया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया | सन 2007 में आई उनकी फिल्म धूम 2 के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया और सन 2009 में उन्हें फिल्म जोधा अकबर के लिए भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया |
सन 2007 में रितिक रोशन को उनकी सुपरहिट फिल्म कृष के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड भी दिया गया | सन 2007 में ही रितिक रोशन को मोस्ट ग्लैमरस स्टार ऑफ द ईयर का इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड पुरुष वर्ग के लिए दिया गया |
सन 2020 में रितिक रोशन को फिल्मी जगत के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया यह पुरस्कार उनकी फिल्म सुपर 30 के लिए उन्हें दिया गया | वर्ष 2017 में रितिक रोशन को पुरुष वर्ग में मोस्ट ग्लैमरस स्टार के लिए फिल्म फेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड दिया गया | सन 2013 में रितिक रोशन को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक के लिए हॉल ऑफ फेम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया | सन 2012 में रितिक रोशन को उनकी फिल्म अग्नीपथ के लिए पीपल चॉइस अवार्ड के लिए नामित किया गया लेकिन वह यह पुरस्कार नहीं जीत सके |
Net Worth :
रितिक रोशन हर फिल्म के लिए लगभग 35 से ₹400000000 लेते हैं और एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 1450 करोड़ रुपए है जो कि अमेरिकी डॉलर में 215 मिलियन डॉलर होते हैं |
रितिक रोशन के पास महंगी गाड़ियों का अच्छा कलेक्शन है जिसमें उनके पास rolls-royce जैसी लग्जरी गाड़ियां भी है इसके साथ ही उनके पास मर्सिडीज एस 500 जैगुआर एक्स जे फेरारी जैसी स्पोर्ट गाड़ियां भी है | रितिक रोशन के पास और से और रेंज रोवर स्पोर्ट जैसी बेहतरीन लग्जरी गाड़ियां भी है |
विवाद :
रितिक रोशन और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच काफी मनमुटाव चल रहा है और दोनों एक दूसरे के खिलाफ कानूनी लड़ाई भी लड़ रहे हैं दोनों ने एक दूसरे के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं |