Yaadon Ki Baaraat : Review | IMDB | Box Office Collection | Story | Wiki In Hindi | Cast
Yaadon Ki Baaraat Review, Yaadon Ki Baaraat IMDB Rating & Box Office Collection, Yadon Ki Barat Wiki In Hindi Yaadon Ki Baaraat Cast, Yadon Ki Barat Release Date
Yaadon Ki Baaraat Wiki In Hindi :- Yaadon Ki Baaraat एक हिंदी भाषा में बनी Indian Bollywood Movie है | 2 November 1973 को Release हुई इस फिल्म का निर्देशन Nasir Hussain ने किया है | इस फिल्म की Story, Salim Khan और Javed Akhtar की जोड़ी ने लिखी है | यह भारतीय सिनेमा की पहली मसाला फिल्म थी | इस फिल्म में Romance, Action, Drama, Crime, Musical और Thriller आपको सब कुछ देखने को मिलेगा | यह फिल्म साल 1973 में कमाई करने में पांचवे स्थान पर रहीं |
Yaadon Ki Baaraat फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई | कई दुसरे Directors ने इस फिल्म की कहानी को तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषा में Remake किया | इस फिल्म में जान डालने का काम इनके गानों ने किया | संगीत निर्देशक R.D. Burman द्वारा रचित इस फिल्म के सभी गानों को आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है | Famous Song ”Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko” गाने को Asha Bhosle और Mohammed Rafi ने इसी फिल्म में आवाज दी है | इस फिल्म में धर्मेन्द्र, ज़ीनत अमान, तारिक़ ख़ान, नीतू सिंह, विजय अरोड़ा, अजीत और आमिर ख़ान जैसे बड़े Actors ने काम किया |
आमिर खान ने इसी फिल्म से अपनी Bollywood Career की शुरुवात की | इस फिल्म में आमिर खान ने बाल कलाकार के रूप में काम किया है , जिसमें की वह 8 साल के दिखाई दे रहे हैं |
Yaadon Ki Baaraat Cast :
Yaadon Ki Baaraat Details :
- Director : Nasir Hussain
- Release Date : 2 November 1973 (India)
- Music Director : R. D. Burman
- Box Office : 5.5 crores INR ($7.1 million)
- Actor : Dharmendra, Tariq Khan, , Vijay Arora, Ajit Khan and Aamir Khan.
- Actress : Zeenat Aman, Neetu Singh
IMDB Rating :
Yaadon Ki Baaraat Movie को Reviewers की तरफ से 7.4/10 की IMDB रेटिंग मिली है | जोकि यह साबित करता है यह फिल्म वास्तव में देखने लायक है | एक Reviewer लिखते हैं कि – यह फिल्म एक Beautiful Storyline और BEST Soundtrack के साथ एक अच्छी बॉलीवुड फिल्म है! RD Burman ने “चुरा लिया है तुमसे” और “यादों की बारात” जैसे गीतों के साथ लोगों का दिल वास्तव में चुरा लिया है। नासिर हुसैन की फ़िल्में अपनी खूबसूरत कहानी और संगीत के लिए जानी जाती हैं। यह आमिर खान की डेब्यू फिल्म भी है जिसमें उन्होंने युवा रतन की भूमिका निभाई है।
Yaadon Ki Baaraat Movie Story :
फिल्म में तीन भाई शंकर (धर्मेन्द्र), विजय (विजय अरोड़ा), और रतन (तारिक़ खान) हैं , जो अपने पिता का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मना रहे होते हैं | तभी इसी दिन ” यादों की बारात ” गीत उनकी माँ गाती हैं | एक दिन शाकल को डाका डालते हुए इन तीनों बच्चों के पिता शाकल को देख लेते हैं | इसलिए वह पुलिस में इन गुंडों की शिकायत के लिए जा ही रहे होते हैं तभी शाकाल उन बच्चों के माता – पिता दोनों की हत्या कर देता है | यह सब देख कर तीनों बच्चे भाग जाते हैं जो कि रास्ते में बिछड़ जाते हैं |
शंकर (धर्मेन्द्र) को एक दोस्त मिल जाता है जिसका नाम है उस्मान , जिसके साथ शंकर अपराध करता रहता है , लेकिन बचपन में शंकर के साथ जो भी हुआ उस सभी चीजों के आज भी सपने शंकर को आते हैं | विजय (विजय अरोड़ा) को एक अमीर दम्पति गोद ले लेते हैं जोकि अमीर आदमी की बेटी सुनीता (ज़ीनत अमान) से प्रेम करने लगता है | रतन (तारिक़ खान) को उसके घर में काम करने वाले पालते हैं और उसका मान बदल कर मोंटो रख देते हैं | मोंटो अब एक होटल में बैंड बजाने का काम करता है | जो उस बैंड में गाना गाने वाली लड़की (नीतू सिंह) से प्यार करने लगता है |
तीनों भाई आपस में मिल जाते हैं लेकिन कई साल में अलग अलग रहने के कारण आपस में किसी को पहचान नहीं पाते | मोंटो के गाना गाने के कारण मोंटो और रतन मिल जाते हैं | जिसके बाद शंकर भी मिल जाता है , और तीनों भाई फिर साथ में हो जाते हैं| जिसके बाद शंकर अपने बॉस शाकाल को ट्रेन की पटरी पर मार डालता है |
Review In Hindi :-
यादों की बारात एक Action – Drama फिल्म है जो आपको कहीं कहीं ज़ज्बाती बना देती है,तो कहीं इस फिल्म के गीत आपको मन्त्र मुग्ध कर देते हैं | इस फिल्म में के गीत इतने अच्छे हैं , आज भी इन गीतों को सुनकर आपको एक नया अहसास होता है | फिल्म में 70s – 80s फिल्म की तरह भाईयों का बिछड़ना , पिता का बचपन में ही मर जाना जैसी चीजें पुरानी फिल्मों का फार्मूला की नकल की गयी है | Zeenat Aman को Swim Suit पहनाना और उन्हें पोस्टर में डालकर दर्शकों को खींचने की कोशिश की गयी है |
हालाँकि फिल्म में Actors और Actoress की एक्टिंग ठीक ही रही है | फिल्म के Last में शाकाल की मृत्यु फिल्म के साथ न्याय करती नहीं दिखती , जिसे देखकर कुछ अधूरापन सा लगता है | फिल्म में गाने बहुत हैं जो फिल्म को अच्छी रेटिंग देने पर विवश करते हैं | हमारी तरफ से इस फिल्म को 3.5/ 5 की rating दे रहे हैं | हालाँकि 1973 में यह फिल्म एक सुपरहिट साबित हुई थी | इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी |
Box Office Collection :
Yaadon Ki Baaraat मूवी सन 1973 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में 5 वें स्थान पर थी , जिसने 5.5 करोड़ का Bussiness किया था, जोकि आज के समय में लगभग 255 करोड़ के बराबर होता है |
Songs :
1. Yaadon Ki Baaraat
- Singer : Lata Mangeshkar, Padmini Kolhapure, Poornima
- Album : Yaadon Ki Baaraat
2. Yaadon Ki Baaraat
- Singer : Kishore Kumar ,Mohammed Rafi
- Album : Yaadon Ki Baaraat
3. Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko
- Singer : Mohammed Rafi, Asha Bhosle
- Album : Yaadon Ki Baaraat
4. Lekar Hum Deewana Dil
- Singer : Kishore Kumar, Asha Bhosle
- Album : Yaadon Ki Baaraat
5. O Meri Soni Meri Tamanna
- Singer : Kishore Kumar, Asha Bhosle
- Album : Yaadon Ki Baaraat
6. Aap Ke Kamre Mein Koi Rehta Hai
- Singer : Kishore Kumar, Asha Bhosle, R. D. Burman
- Album : Yaadon Ki Baaraat